आरा, जनवरी 1 -- जगदीशपुर, निज संवाददाता। गणतंत्र दिवस को ऐतिहासिक ढंग से मनाने के लिए अनुमंडल प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। अनुमंडल पदाधिकारी संजीत कुमार ने पत्र भेज कर पांच जनवरी को गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने को ले अधिकारियों की र्बैठक बुलायी है। आमंत्रण प्रशासनिक के साथ-साथ न्यायिक पदाधिकारी को भी भेजा गया है। पत्र एसडीपीओ, पीजीआरओ, डीसीएलआर, और कार्यपालक दंडाधिकारी के अलावा नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कार्यपालक पदाधिकारी, प्रखंड प्रमुख और उप-प्रमुख, अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक, बीईओ, सीडीपीओ, कॉलेजों के प्राचार्य, किला मैदान के संयोजक और अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सूचना भेजी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...