हमीरपुर, जनवरी 26 -- हमीरपुर, संवाददाता। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पूरे जनपद में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। शहर में इसकी अगुवाई एएसपी और सीओ सदर ने की। इस दौरान शहर के विभिन्न होटलों, लॉज, धर्मशालाओं, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजार क्षेत्र, भीड़भाड़ वाले एवं संवेदनशील स्थानों पर पुलिस टीमों द्वारा गहनता से चेकिंग की गई। अभियान के अंतर्गत संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की तलाशी ली गई तथा होटलों/लॉज में ठहरे व्यक्तियों के पहचान पत्रों की जांच कर रजिस्टरों का सत्यापन किया गया। बस स्टैंड एवं सार्वजनिक स्थलों पर आने-जाने वाले यात्रियों से पूछताछ कर सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित किया गया। इसी के बाद क्रम में पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस बल द्वारा पैदल गश्त करते हुए नगर क्षेत्र में भ्रमण किया गया तथा आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.