गुड़गांव, जनवरी 9 -- गुरुग्राम। गणतंत्र दिवस को लेकर गुरुग्राम जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। जिले के सरकारी और निजी स्कूलों ने इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। इस वर्ष जिले से करीब 3000 छात्र-छात्राएं विभिन्न सांस्कृतिक, पीटी, लेजियम और डंबल प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। कार्यक्रम को भव्य और यादगार बनाने के लिए फिलहाल स्कूल स्तर पर रिहर्सल करवाई जा रही है। 15 जनवरी तक स्कूलों में शीतकालीन अवकाश होने के कारण सभी तैयारियां अभी स्कूल परिसरों में ही की जा रही हैं। इसके बाद 16 जनवरी से नेहरू स्टेडियम में सामूहिक रिहर्सल शुरू की जाएगी। वहीं चयन के बाद देवीलाल स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल करवाई जाएगी। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन 26 जनवरी को किया जाएगा। जिला कल्चर नोडल अधिकारी संगीता ने बताया कि जिले के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.