बेगुसराय, जनवरी 25 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिला प्रशासन की ओर से 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह गांधी स्टेडियम में होगा। सुबह नौ बजे प्रभारी मंत्री झंडोत्तोलन करेंगे। इस अवसर पर विभिन्न विभागों की ओर से निकाली जाने वाली झांकिया आंकर्षण का केंद्र रहेंगी। इन विभागों में स्वास्थ्य, शिक्षा, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, उत्पाद विभाग, पीएचईडी, सुधा डेयरी, आत्मा, कृषि विभाग, उद्यान तथा अन्य, आईसीडीएस व महिला हेल्प लाइन, जिला परिवहन कार्यालय, जिला आपदा द्रबंधन, जिला पंचायत शाखा, पशुपालन विभाग, पुलिस केंद्र, जिला उद्योग केंद्र, नगर निगम कार्यालय, खेल विभाग, जिला अग्निशमन कार्यालय व श्रम विभाग शामिल है। वहीं परेड समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें सैप, बीएमपी आठ, डीएपी, सीआईएसएफ, एनसीसी व अग्निशमन दस्ता शामिल रहेगा। इस अवसर पर विभिन्न क्...