सराईकेला, जनवरी 20 -- खरसावां, संवाददाता। खरसावां प्रखंड के विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में गणतंत्र दिवस समारोह मनाने को लेकर बीडीओ प्रधान माझी ने बैठक की। सर्वसम्मति से गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान गणतंत्र दिवस झंडोत्तोलन समय-सारणी तय की गई। तय कार्यक्रम के अनुसार झंडोत्तोलन प्रखंड कार्यालय खरसावां में सुबह 8:30 बजे किया जाएगा। इसके बाद छऊ नृत्य कला केंद्र खरसावां में 8:45 बजे, खरसावां थाना में 7:55 बजे, कन्या मध्य विद्यालय खरसावां में 9:10 बजे, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरसावां में 9:15 बजे, राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय खरसावां में 9:30 बजे, डीएसए कार्यालय खरसावां में 09:35 बजे, आदर्श मध्य विद्यालय खरसावां में 9:50 बजे, पंचायत भवन खरसावां में 10 बजे, वन क्षेत्र पदाधिकारी कार्यालय में...