भभुआ, जनवरी 24 -- प्रशासन द्वारा शहर के जगजीवन स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा मुख्य समारोह कलेक्ट्रेट से लेकर जगजीवन स्टेडियम व डिवाइडर को भी किया गया है रंग-रोगन (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। गणतंत्र दिवस की प्रशासनिक तैयारी जिले में जोरों पर चल रही है। जिला प्रशासन द्वारा कलक्ट्रेट, जगजीवन स्टेडियम व शहर की बेहतर ढंग से साफ-सफाई करायी जा रही है। शनिवार को समाचार संकल्लन के दौरान यह संवाददाता जब कलक्ट्रेट पहुंचा तो देखा मजदूर परिसर की साफ-साफाई व रंग-रोगन के कार्य में लगे हुए थे। कुछ ऐसा ही दृश्य झंडोत्तोलन के मुख्य समारोह स्थल शहर के जगजीवन स्टेडियम में भी देखने को मिला। कुछ मजदूर शहर के डिवाइडर का रंग-रोगन करते हुए देखे गए। नगर परिषद के अफसरों को शहर में भ्रमण कर साफ-साफाई व रंग-रोगन कार्य का मॉनिटरिंग करते देखा गया। कलक्ट्रेट...