गुमला, जनवरी 7 -- चैनपुर, प्रतिनिधि। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम को भव्य, अनुशासित और गरिमापूर्ण तरीके से मनाने को लेकर बुधवार को चैनपुर एसडीओ कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीओ पूर्णिमा कुमारी ने की।बैठक में एसडीओ ने स्पष्ट कहा कि राष्ट्रीय पर्व के आयोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में झंडोत्तोलन के लिए समय-सारणी तय करते हुए निर्देश दिया कि कार्यक्रम निर्धारित समय पर ही पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल औपचारिकता नहीं,बल्कि देश के प्रति सम्मान और गौरव का प्रतीक है।बैठक में प्रभात फेरी को लेकर भी चर्चा हुई। स्कूली बच्चों द्वारा निकाली जाने वाली प्रभात फेरी के मार्ग और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.