जामताड़ा, जनवरी 20 -- कुंडहित, प्रतिनिधि।सोमवार को प्रखंड सभागार में गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ जमाले राजा ने की। बैठक में प्रखंड मुख्यालय के तमाम सरकारी गैर सरकारी कार्यालयो, शैक्षणिक संस्थानो, एवं राजनीतिक दलो अधिकारी एंव प्रतिनिधिगण उपस्थित थे। बैठक बीडीओ मे जमाले राजा ने कहा कि इस वर्ष गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत गाजे बाजे के साथ होगी तथा विभिन्न संस्थानों में ध्वजारोहण का समय सारणी तय समय के अनुसार किया जाएगा। झंडोत्तोलन कार्यक्रम सुबह 7:25 बजे प्रथमिक विद्यालय बाघाशोला में शुरु होकर 10:00 बजे कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में समाप्त होगा। बैठक में पुर्व निर्धारित समय में कार्यालय एवं संस्थाओं द्वारा झंडोत्तोलन क...