संभल, जनवरी 26 -- गणतंत्र दिवस पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए संभल जिले में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में रहा। रविवार को जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और सभी बॉर्डरों पर पुलिस बल की तैनाती की गई। इस दौरान संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन तलाशी ली गई। शहर के प्रमुख चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एएसपी आलोक भाटी स्वयं सड़क पर उतरे। उन्होंने पुलिस बल के साथ मिलकर वाहनों और लोगों की जांच की तथा अधीनस्थ अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। देर रात तक पुलिस टीमें सड़कों पर गश्त करती रहीं, जिससे असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा रहा। सुरक्षा के मद्देनजर रोडवेज बस स्टैंड, होटल, ढाबों और सार्वजनिक स्थानों पर भी विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यात्रियों और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.