अररिया, मार्च 26 -- माहेश्वरी महिला मंडल ने किया आयोजन पूजा-अर्चना व नृत्य संगीत के कार्यक्रम से महिलाएं हुई मंत्रमुग्ध फारबिसगंज, एक संवाददाता। मनवांछित वर पाने व सदा सुहागन रहने के उद्देश्य से महिलाओं का महापर्व गणगौर महोत्सव माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा सामुहिक रूप से सोमवार की देर संध्या समारोह पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर स्थानीय अस्पताल रोड़ स्थित माहेश्वरी महिला मंडल की सलाहकार कौशल सोमानी के आवास पर बड़ी संख्या में माहेश्वरी समाज की युवतियां सहित अन्य समाज की महिलाएं उपस्थित होकर जमकर धमाल मचाया। महोत्सव में कौशल सोमानी की की अगुवाई में महिलाओं ने एक से बढ़ कर एक भजन-गीत प्रस्तुत कर उपस्थित युवतियों को नाचने पर मजबूर कर दिया। इससे पूर्व महिलाओ ने गणगौर महोत्सव पर भव्य दरवार सजाया। पूजा-अर्चना के उपरांत महा प्रसाद का भोग लगाया गया । इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.