शामली, सितम्बर 7 -- चौसाना के गढ़ी हसनपुर में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ गणपति बप्पा की मूर्ति विसर्जित की गई। गढ़ी हसनपुर में सौरभ मित्तल के आवास में स्थित स्थापित गणेश प्रतिमा का भक्तों ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ यमुना नदी पर विसर्जन किया। इस दौरान विशाल भंडार का आयोजन किया गया एवम ढोल नगाड़ों की थाप पर भक्तजन भी थिरके। 26 अगस्त से से गणेश चतुर्थी महोत्सव शुरू हुआ था। छह सितम्बर को विसर्जन किया गया। घरों पर भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित कर पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। अपनी श्रद्धा के अनुसार भक्तों ने ग्यारह दिनो के बाद से ही भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया। गढ़ी हसनपुर में भगवान गणेश प्रतिमा का विसर्जन ढोल नगाड़े के साथ किया गया। विसर्जन से पहले भगवान गणेश की पूजा एवं आरती की गई। उसके बाद श्रद्धालुओं ने गणपति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.