मेरठ, मार्च 18 -- मेडिकल क्षेत्र में गढ़ रोड पर 15 मार्च की देर रात सड़क हादसे में अजंता कालोनी निवासी युवक की सड़क हादसे में मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। गढ़ रोड अजंता कालोनी निवासी सुनील पुत्र सुखबीर ने पुलिस को बताया कि 15 मार्च की देर रात उसका छोटा भाई सुधीर किठौर से बाइक से घर लौट रहा था। वह गढ़ रोड पर पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा, उसी वक्त अज्ञात वाहन चालक ने उसको टक्कर मार दी। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मेडिकल थाना प्रभारी शीलेश कुमार का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से बुलेट बाइक की पहचान की गई है, जल्द आरोपी को ट्रेस कर पकड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.