हापुड़, नवम्बर 19 -- गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र में तेजी से फैल रही अवैध प्लॉटिंग और कब्जों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। प्रभारी प्रवर्तन अधिकारी अजय सिंघल और एई जितेंद्र नाथ के नेतृत्व में चार स्थानों पर बुलडोजर चलाकर कुल 41,500 वर्गमीटर अवैध विकसित कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा और पूरे क्षेत्र में प्रशासनिक सख्ती की चर्चा रही। अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध की गई इस कार्रवाई में कई बड़े भूखंडों को चिन्हित कर ध्वस्त किया गया। इंदिरा नगर में गौरव प्रताप और मोहम्मद शाहिद द्वारा की गई अवैध प्लॉटिंग को तोड़ते हुए लगभग 20 हजार वर्गमीटर क्षेत्र को मुक्त कराया गया। वहीं, रेलवे रोड स्थित दिलशाद के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर 15 हजार वर्गमीटर भूमि को खाली कराया ग...