मैनपुरी, अप्रैल 13 -- मैनपुरी। गांव चलो अभियान के तहत विधानसभा सदर के ग्राम गढ़ेरी, बुर्रा में रविवार को भाजपाइयों ने घर-घर जाकर लोगों को सरकार की उपलब्धिया बताईं। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष उमेश चौहान, शक्ति केंद्र संयोजक कौशलेंद्र सिंह चौहान ने गांवों में लोगों से मुलाकात की। सरकार की उपलब्धियों से जुड़े पंपलेट वितरित किए गए। लोगों को आवास, खाद्यान्न, जलजीवन, मनरेगा, किसान सम्मान निधि आदि जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरकार की उपलब्धियां बताईं। इस मौके पर मंडल महामंत्री मोरपाल यादव, बूथ अध्यक्ष मनोज दुबे, अनीश यादव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.