बांका, फरवरी 24 -- बांका, एक संवाददाता। बांका जिले के सुईया थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य सड़क पर गढ़ुआ गांव के समीप देर रात एक पाइप लदा ट्रक तीखी मोड़ पर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा उस समय हुआ जब ट्रक तेज रफ्तार में मोड़ पार कर रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से ट्रक सड़क किनारे जा पलटा। घटना की सूचना मिलते ही सुईया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। दुर्घटना में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया। बताया जा रहा है कि चालक को मामूली चोट आई है, जिसे प्राथमिक उपचार दिया गया। बड़ा हादसा टल गया, अन्यथा जानमाल की भारी क्षति हो सकती थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालक से पूछताछ की तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तीखी मोड़ और तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है। दुर्घटना के बाद कुछ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.