देहरादून, जनवरी 27 -- देहरादून। रक्षा मंत्रालय के महानिदेशालय पुनर्वास (डीजीआर) की ओर से आगामी 13 फरवरी को जसवंत सिंह ग्राउंड, गढ़ी कैंट में पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में सुरक्षा, आईटी, प्रशासन, लॉजिस्टिक्स, स्वास्थ्य सेवा और इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों की प्रतिष्ठित कॉर्पोरेट व औद्योगिक कंपनियां शिरकत करेंगी। जनसंपर्क अधिकारी (रक्षा) कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि यह आयोजन पूर्व सैनिकों के अनुशासन और तकनीकी दक्षता को रोजगार बाजार से जोड़ने का एक प्रभावी मंच है। मेले में शामिल होने के इच्छुक पूर्व सैनिक और नियोक्ता एआई-सक्षम पोर्टल www.esmhire.com पर पंजीकरण करा सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.