देहरादून, मार्च 25 -- गढ़ी कैंट क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही सीवरेज की समस्या के समाधान का रास्ता साफ हो गया है। शहरी विकास विभाग की ओर से वहां सीवरेज योजना को मंजूरी के बाद मंगलवार को स्थानीय लोगों ने कैंप कार्यालय में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात कर उनका आभार जताया।वहीं कैबिनेट मंत्री ने इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का आभार जताया। गढ़ी कैंट क्षेत्र में सीवरेज योजना के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था के तौर पर उत्तराखण्ड पेयजल निगम ने टपकेश्वर महादेव मंदिर, गढ़ी, डाकरा, छावनी क्षेत्र में 9 एमएलडी का एसटीपी, 3 एमएलडी का एसपीएस, 0.16 एमएलडी सह-उपचार संयंत्र तथा आईएंडडी के साथ सीवर लाइन और मैनहोल्स का कार्य किया जाना प्रस्तावित किया है। इस परियोजना की कुल लागत रुपये 53.72 करोड़ है, जिसमें प्रथम किश्त के रुप में रुपये 14.58 करोड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.