काशीपुर, फरवरी 6 -- जसपुर। तार बदलने को लेकर गढ़ीनेगी, गढ़ी हुसैन और मालधन पोषक में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। ईई जीएस कार्की ने बताया कि इन इलाकों में कई जगह तार जर्जर हो चुके है। इसको लेकर इन इलाकों में तार बदलने का काम किया जायेगा। बताया कि इन इलाकों में सात एवं आठ फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...