बदायूं, सितम्बर 24 -- गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के बाद गिरावट हो रही है। राम गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के बाद बाढ़ का पानी गढ़िया रंगीन-हजरतपुर मार्ग के ऊपर से चल रहा है। इसकी वजह से लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। अब अगर जलस्तर नहीं बढ़ा तो दो तीन दिन में रास्ता खुल जायेगा। इधर उसहैत के अहमदनगर बछौरा एवं सहसवान के आसे नगला के समीप कटान जारी है। गंगा नदी के जलस्तर में गिरावट के बाद से हिम्मत नगर बझेड़ा, पटे नगला, नौली फतुहा बाद खाम, टिकाई खाम, चेतराम नगला, कोनका नगला, अस्मयारफतपुर, भकरी, बेहटी, कमलू नगला, बल्ले नगला, ग्योढी नगला समेत 19 गांवों तक पहुंचा बाढ़ का पानी कम हो गया है। इससे इन गांवों के लोग राहत में है। यहां स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। कंपिल मार्ग बंद होने से लोगों को दिक्कत हो रही है। पशुओं के लिए चारे की दिक्...