बेगुसराय, फरवरी 8 -- गढ़हरा (बरौनी),एक संवाददाता। दो दिवसीय सीटेट की परीक्षा रविवार को सम्पन्न हुई। रेलवे इंटर कॉलेज गढ़हरा के प्रभारी प्राचार्य अनिल कुमार गुप्ता और पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गढ़हरा के प्राचार्य रजनीश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार और रविवार को हुई यह परीक्षा शांतिपूर्ण रही। परीक्षा को लेकर क्षेत्र में चहल-पहल बनी रही। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा आयोजित की जाती है। केंद्रीय विद्यालयों और अन्य सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक पढ़ाने के लिए यह योग्य बनाता है। इससे सरकारी नौकरी के रास्ते खुलते हैं। यह पदोन्नति के अवसर भी बढ़ाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...