गढ़वा, अप्रैल 18 -- गढ़वा। झारखंड मुक्ति मोर्चा के 13वें केंद्रीय अधिवेशन में पार्टी की ओर ले घोषित नई केंद्रीय समिति में राज्य के विभिन्न जिलों के साथ-साथ ओड़िशा, पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश से कुल 286 सदस्यों को स्थान दिया गया है। उनमें गढ़वा जिला से कुल 17 नेताओं को केंद्रीय समिति का सदस्य चुना गया है। गढ़वा से शामिल किए गए प्रमुख नेताओं में पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव, ताहिर अंसारी, तनवीर आलम खान, मनोज ठाकुर, शंभू चंद्रवंशी, धीरज कुमार दुबे, नितेश कुमार सिंह, राज किशोर यादव, जेपी मिंज, अनिता दत्त, अंजली गुप्ता, जवाहर पासवान, शांति देवी, मदनी खान, संजीव कुमार भुइंया और कामेश्वर बैठा का नाम शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...