गढ़वा, फरवरी 3 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। नगर निकाय चुनाव को लेकर मंगलवार को गढ़वा नगर परिषद से अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशियों ने नामांकन किया। वहीं मझिआंव नगर पंचायत के लिए सात लोगों ने नामांकन किया है। गढ़वा नगर परिषद से अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वालों में अलखनाथ पांडेय, भाजपा समर्थित प्रत्याशी कंचन जायसवाल, राजद समर्थित प्रत्याशी विकास माली व दौलत सोनी ने नामांकन किया। उससे पहले अलखनाथ पांडेय ने सोनपुरवा स्थित श्रीराम लला मंदिर में पूजा अर्चना कर भव्य जुलूस निकाल कर समाहरणालय नामांकन करने पहुंचे। रास्ते में विभिन्न मंदिरों में माथा टेकने के साथ ही विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। वहीं भाजपा समर्थित प्रत्याशी कंचन ने भी गढ़देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर जुलूस के शक्ल में समाहरणालय पहुंच नामांकन दाखिल किया। उसके अलावा...