गढ़वा, अप्रैल 4 -- गढ़वा, संवाददाता। पलामू जिला से काटकर एक अप्रैल 1991 को गढ़वा जिला अलग अस्तित्व में आया। तीन राज्यों यूपी, बिहार और छत्तीसगढ़ की सीमा पर अवस्थित गढ़वा ने 34 साल पूरे कर लिए हैं। राज्यों के बॉर्डर पर अवस्थित होने के कारण इसे गेटवे ऑफ छोटानागपुर कहा जाता था। जिला के स्थापना से लेकर अबतक गढ़वा ने कई बदलाव देखे। समय के साथ शहरी क्षेत्र का विस्तार होता गया। करीब डेढ़ से दो किलोमीटर के दायरे में सिमटा शहर अब पांच किमी से अधिक के दायरे में फैल चुका है। उक्त इलाकों में भी अब शहर सा वातावरण दिखता है। उक्त इलाका का कनेक्टिविटी भी दुरूस्त हुआ है। सड़कें बेहतर हुई हैं। उनमें फरठिया, हूर, चिरौंजिया, छतरपुर, कल्याणपुर, ऊंचरी, नवादा, जाटा, करमडीह, नारायणपुर, बिशुनपुर, महुपी सहित अन्य इलाका का तेजी से शहरी क्षेत्र के तौर पर विकास हो रहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.