गढ़वा, फरवरी 23 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सोमवार को नगरपालिका चुनाव जिले के तीनों जगहों गढ़वा नगर परिषद के अलावा श्रीबंशीधर नगर और मझिआंव नगर पंचायत में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। मतदान का प्रतिशत शाम पांच बजे तक 63.13 प्रतिशत रहा। सर्वाधिक मतदान गढ़वा नगर परिषद में 63.32 रहा। वहीं बंशीधर नगर नगर पंचायत में 63.07 और मझिआंव नगर पंचायत में 62.80 प्रतिशत रहा। मतदान निर्धारित समय सुबह सात बजे से शुरू हो गई थी। आठ बजे के बाद मतदाताओं की भीड़ मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगी थी। उधर पवित्र रमजान के बाद भी मुस्लिम मतदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नगर परिषद गढ़वा, नगर पंचायत बंधीधर नगर व नगर पंचायत मझिआंव में अध्यक्ष पद पर कुल 31 और वार्ड पार्षद पद पर 224 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदाताओं ने कर दिया है। अब 27 फरवरी को मतगणना के ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.