गढ़वा, जनवरी 29 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। नगर निकाय चुनाव के नामांकन के पहले दिन गुरुवार को राजनीतिक सरगर्मी देखी गई। कई पार्टियों के समर्थित उम्मीदवारों ने जहां पर्चा खरीदा, वहीं कई उम्मीदवारों ने नामांकन भी दाखिल किया। गढ़वा नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए पहले दिन एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ। कई दिग्गजों ने नामांकन पत्र खरीदे। उनमें वरिष्ठ भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय, अनिल कुमार पांडेय, सुरेंद्र विश्वकर्मा, झामुमो की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिता दत्त, निवर्तमान अध्यक्ष पिंकी केसरी के पति संतोष कुमार केसरी, कंचन साहू, विकास कुमार माली, संतोष कुमार सोनी और आशीष कुमार सोनी शामिल हैं। मझिआंव नगर पंचायत क्षेत्र से भी अध्यक्ष पद के लिए तीन लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। उनमें निवर्तमान अध्यक्ष सुमित्रा देवी, मारुति नंदन सोनी और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.