गढ़वा, फरवरी 10 -- गढ़वा। मुख्य डाकघर में डाक जीवन बीमा/ग्रामीण डाक जीवन बीमा का सुविधा केंद्र का उद्घाटन सहायक डाक अधीक्षक सरोज कुमार सिंह ने फीता काट कर किया। मौके पर सहायक डाक अधीक्षक सरोज सिंह ने बताया कि डाक जीवन बीमा हम सभी को कराना चाहिए,यही एक ऐसा बीमा है जो पूर्ण रूप से भारत सरकार के अधीन है। लोगों को इससे जुड़ कर अपना भविष्य को सुरक्षित करना चाहिए। सुविधा केंद्र को खुल जाने से लोगों को इससे संबंधित सभी तरह के जानकारी और इससे संबंधित अन्य कार्य यहां से हो सकेगा। मौके पर उप डाकपाल बीरेंद्र सिंह, डाक अधिदर्शक मनोज तिवारी, धीरज तिवारी, पोस्टल असिस्टेंट दयानंद उपाध्याय, अशोक कुमार, दीपक कुमार, आशुतोष उपाध्याय सहित सभी कर्मचारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.