रांची, अप्रैल 28 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। गढ़वा जिले में वर्ष 2015-16 में बहाल प्रारंभिक विद्यालय के शिक्षकों की अब तक सेवा संपुष्टि नहीं हुई है। गढ़वा में उस साल लगभग 700 प्रारंभिक शिक्षकों की नियुक्ति हुई थी। दो वर्ष की संतोषजनक परिवीक्षाधिन अवधि के बाद सेवा सम्पुष्टि हो जानी चाहिए थी, लेकिन 10 वर्ष हो जाने और राज्य स्तर से कई बार निर्देश जारी होने के बावजूद भी जिले के मात्र 39 शिक्षकों की सेवा सम्पुष्ट हो पाई है। झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ ने इस बाबत शिक्षा सचिव को ज्ञापन सौंपा है। संघ ने मांग की है कि सचिव के स्तर से गढ़वा जिले में जल्द से जल्द सभी शिक्षकों की सेवा सम्पुष्ट करने का आदेश निर्गत हो। नोडल अधिकारी नियुक्त कर राज्य स्तर से इसके प्रगति की समीक्षा की जाए। संघ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद किशोर साहू ने कहा कि सेवा सम्पुष्टि स...