गढ़वा, जून 2 -- गढ़वा, जिला प्रतिनिधि। गोड्डा में आयोजित प्रथम झारखंड राज्य टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गढ़वा के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए तीन गोल्ड, दो रजत व तीन कांस्य पदक सहित कुल आठ मेडल जीते हैं। वहां उन्होंने मेडल जीत कर जिले का नाम रौशन किया है। मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों में अंजली कुमारी ने कुल तीन पदक जीते। उनमें अंडर 17 बालिका वर्ग में गोल्ड, अंडर 19 बालिका वर्ग में गोल्ड और महिला वर्ग टीम में रजत पदक शामिल है। अंडर 19 वर्ग के सभी तीन पदक गढ़वा के खिलाड़ियों ने जीत कर अंडर 19 वर्ग का चैंपियन बने। अंडर 19 वर्ग में नितीश कुमार मेहता ने बालक वर्ग में गोल्ड, अनिल कुमार मेहता ने रजत, अनिमेष कुमार पांडेय ने कांस्य पदक जीता। उसके अलावा हर्षित कुमार पांडेय और मयंक राज ने अंडर 15 बालक में कांस्य पदक जीता। खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.