देहरादून, मई 31 -- देहरादून निवासी गढ़वाल राइफल्स के जवान सुनील सिंह नेगी ने एवरेस्ट फतह कर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने विश्व की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराया। मूल रूप से टिहरी गढ़वाल निवासी सुनील सिंह नेगी का परिवार देहरादून के बढ़ोवाला में रहता है। नेगी वर्तमान में छठी गढ़वाल राइफल्स के हाई एल्टिट्यूट वारफेयर स्कूल(एचएडब्ल्यूएस) में जेसीओ इंस्ट्रक्टर के पद पर तैनात हैं। नेगी ने बताया कि वो एवरेस्ट फतह करने के लिए 12 अप्रैल को 32 सदस्यीय टीम के साथ दिल्ली से नेपाल के लिए रवाना हुए थे। 23 मई को खराब मौसम के कारण उन्हें आधे रास्ते से वापस लौटना पड़ा। टीम के 10 सदस्य खराब मौसम के कारण बेस कैंप लौट गए। लेकिन नेगी ने अपने साहस का परिचय देते हुए लौटने के बाद दोबारा चढ़ाई शुरू की। उन्होंने बताया कि 27 मई को उन्होंने आखिरकार वो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.