जौनपुर, फरवरी 6 -- बदलापुर। क्षेत्र के कस्तूरीपुर गांव स्थित गढ़वाघाट आश्रम पर स्वामी शरणानंद महाराज गढ़वाघाट आश्रम वाराणसी का गुरुवार को वार्षिक आगमन हुआ। जहां दिन भर श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन के लिए उमड़ी रही। इस बीच विशाल भंडारे का आयोजन चलता रहा। जहां देर शाम तक लोग प्रसाद ग्रहण करते रहे। प्रत्येक वर्ष पांच फरवरी की भांति उक्त आश्रम पर स्वामी गढ़वाघाट का आगमन सुबह नौ बजे हो गया। श्रद्धालु कतारबद्ध होकर स्वामी जी का आशीर्वाद लेते रहे। जो शाम पांच बजे तक चलता रहा। इस अवसर पर पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव, सपा के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार मौर्य, पूर्व प्रबंधक विनोद कुमार सिंह, राम मनोरथ यादव गाटर, महेंद्र यादव सहित आदि उपस्थित रहे। सुरक्षा को लेकर पुलिस जवान डटे रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...