बेगुसराय, अक्टूबर 28 -- गढ़पुरा। लोक आस्था का महान पर्व छठ मंगलवार को उदियमान भास्कर को अर्घ्य प्रदान करने के साथ संपन्न हो गया। प्रखंड क्षेत्र होकर गुजरने वाली छोटी बागमती नदी, चंद्रभागा नदी समेत विभिन्न सरोवरों में व्रतियों ने श्रद्धा और आस्था के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान को पूरा किया। हर घाट की सजावट और प्रकाश की व्यवस्था देखते ही बनती थी। गढ़पुरा प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचू सिंह पोखर में व्रतियों के लिए व्यापक स्तर पर व्यवस्था की गई थी। सार्वजनिक छठ पूजा समिति की ओर से यहां भव्य पंडाल में भगवान भास्कर की प्रतिमा स्थापित कर सूर्य षष्ठी व्रत का अनुष्ठान किया गया। तीन दिनों तक यहां मेले का दृश्य रहा। आयोजन समिति की तरफ से भजन कीर्तन के साथ ही घाटों और मार्गों की सजावट देखते ही बन रही थी। पूजा के दौरान पुलिस प्रशासन के साथ ही मिनी अग्निशमन व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.