बेगुसराय, अक्टूबर 8 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। विधानसभा चुनाव को लेकर प्रखंड स्तरीय कोषांग का गठन किया गया है। जइसमें वरीय अधिकारियों, नोडल अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। बीडीओ विकास कुमार ने बताया कि प्रखंड में 12 कोषांग का गठन किया गया है। कार्मिक प्रबंधन कोषांग के वरीय अधिकारी बीडीओ विकास कुमार बनाए गए हैं। नोडल अधिकारी प्रखंड सांख्यिकी अधिकारी बिहारी लाल शर्मा को बनाया गया है। प्रबंधन कोषांग के वरीय पदाधिकारी के रूप में सीओ राजन कुमार व नोडल अधिकारी आईटी सहायक रंजीत कुमार, सामग्री प्रबंधन कोषांग के वरीय अधिकारी बीडीओ विकास कुमार व नोडल अधिकारी सांख्यिकी अधिकारी बिहारी लाल शर्मा को बनाया गया है। एएमएफ कोषांग के नोडल अधिकारी प्रखंड के पंचायत राज अधिकारी समीक्षा झा को बनाया गया है। वहीं विधि-व्यवस्था प्रबंधन कोषांग ...