बेगुसराय, जुलाई 27 -- गढ़पुरा, एक संवाददता। गढ़पुरा बाजार में शनिवार शाम स्कार्पियो सवार बदमाश ने दहशत फैलाने की नीयत से गोलीबारी की तथा एक युवक पर पिस्टल के बट से प्रहार कर उसका सिर फोड़ दिया। इस मामले में थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड में प्रयुक्त स्कार्पियो रजौर पंचायत के बेजहा गांव के समीप से बरामद कर ली है। इस घटना को लेकर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। वहीं, अपराधी गिरोह का पता भी कर लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक गढ़पुरा बाजार में गोलीबारी की घटना करने से पहले यह सब हसनपुर थाना क्षेत्र के गोहा गांव के समीप रुककर शराब और चखना खा-पीकर चला था। उस समय गढ़पुरा बाजार में करीब आधा घंटा से जाम लगा था। इसलिए गाड़ी सब धीरे-धीरे बढ़ रही थी। इसी बीच बदमाश की स्कार्पियो के लगातार हॉर्न ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.