बिजनौर, फरवरी 7 -- शिव मंदिर कंभोर चौराहे पर चांदपुर की चुंगी-फतेहपुर रोड कांवड़ मार्ग दुरुस्त कराने को धरना शनिवार को भी जारी रहा। मिट्टी डालकर खानापूरी करने पहुंचे डम्पर को ग्रामीणों ने वापिस कर दिया। आसपास के गांवों के सभी रिक्शाचालकों ने भी धरनास्थल पहुंचकर समर्थन दिया। ग्रामीणों के अनुसार यह पूरा मार्ग गड्ढों की वजह से बिल्कुल खराब हो चुका है। इस पर लगभग अमरोहा, हापुड़, बुलंदशहर और अलीगढ़ चार जिलों के कांवड़िए यात्रा करते है। चल रहे धरने में फतेहपुर, छोईया नंगली, गंगदासपुर, हसनपुर, कंभौर, सिरधनी को चलने वाली सभी रिक्शा चालकों ने धरना स्थल पर रिक्शा के साथ जाकर अपना समर्थन दिया। ग्रामीणों के अनुसार प्रशासन ने कोई भी संज्ञान नहीं लिया, बल्कि खानापूर्ति करने के नाम पर डंपर से खड्डों में मिट्टी डलवाने का काम किया जा रहा था, जिसे धरना प्रदर्श...