चंदौली, अक्टूबर 6 -- चहनिया। हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे से पीडीडीयू नगर जाने वाला मुख्य मार्ग पर जगह-जगह गढ्ढों में तब्दील हो गया है। वर्तमान में बारिश के कारण गड्ढों में पानी भर जाने से आवागमन करने वालों को फजीहत उठानी पड़ रही है। लेकिन समस्या दूर करने के बजाय सिर्फ गिट्टी डालकर छोड़ दिया जा रहा है। इसके चलते कई लोग गिरकर घायल भी हो चुके हैं। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। चहनिया वाया पीडीडीयू मुख्य मार्ग की दशा किसी भी अधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंत्री से छिपी नहीं है। सबसे विकट स्थिति इस मार्ग पर कस्बे की है। कस्बे में एक तो मार्ग क्षतिग्रस्त है। वहीं जगह-जगह जलनिगम का पाइप फटने से पानी मार्ग पर बह रहा है। उसमें विभागीय लोग गिट्टी फेंक दिये है। लगातार दो दिनों तक बारिश के कारण गिट्टी वाले स्थान के साथ जगह-जगह मार्ग पर पानी भर गया है। इससे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.