खगडि़या, मार्च 5 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि जिले के अलौली नगर पंचात के वार्ड पांच के लक्ष्मी पौधार की पत्नी जागेश्वरी देवी की मौत गड्ढे में डूबने से सोमवार को हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाला गया। वहीं अलौली थाना पुलिस ने मंगलवार सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों ने बताया कि वृद्ध महिला सुबह घर से निकली थी। घर से सटे गड्ढे में पांव फिसलने से गिर गई थी। ग्रामीण की नजर पड़ी तो महिला मृतका के परिजन को जानकारी दी। जिसके बाद ग्रामीणों ने अपने स्तर से शव को बाहर निकाला लिया। जिसके बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.