खगडि़या, सितम्बर 16 -- खगड़िया, हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के मानसी थानांतर्गत पूर्वी ठाठा गांव में सोमवार की सुबह पानी भरें गड्ढे में डूबकर 80 वर्षीया एक वृद्धा की मौत हो गई। मृतका स्थानीय वार्ड 10 निवासी स्व. भोला सिंह की पत्नी जिछिया देवी बतायी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार जिउतिया व्रत पर वह गांव के निकट स्थित गंडक नदी स्नान के लिए जा रही थी। रास्ते में फिसल जाने से पानी भरे गड्ढे में डूब गई। जानकारी पर परिजनों द्वारा खोजबीन के बाद काफी मशक्कत से शव गड्ढे से बाहर निकाला गया। शव बरामद होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर 112 वे स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचीं। स्थानीय पुलिस आवश्यक प्रक्रिया के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका को एक पुत्र एवं दो पुत्री बताया जा रहा है। लगभग 10 साल पहले उसके पति की मौत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.