बहराइच, जनवरी 6 -- रुपईडीहा। पुलिया के गढ्ढे में गिरे साइ्किल सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिया निर्माण के लिए चारों ओर से गढ्ढे खोदे गए थे। अंधेरे और कोहरे की वजह से साइकिल सवार गढ्ढा नहीं देख पाए उसमें गिर गए और गम्भीर घायल हो गए। ट्रामा सेंटर लखनऊ ले जाया गया जहां मौत हुई है। थाना क्षेत्र के मकनपुर ग्रामवासी मुन्नालाल वर्मा पुत्र दाताराम वर्मा साइकिल से गांव जा रहे थे। नहर पटरी पर एक पुलिया के निर्माण होना था। पुलिया के चारों ओर गहरे गड्ढे खोदे गए थे। कोई सुरक्षा व्यवस्था अथवा चेतावनी के संकेत भी नहीं थे। संतुलन बिगड़ने से मुन्नालाल वर्मा साइकिल सहित गड्ढे में गिर गए व गंभीर घायल हो गए। घायल मुन्नालाल वर्मा को सीएचसी चरदा भेजा गया। यहां से चिकित्सकों ने उन्हें बहराइच रेफर कर दिया। स्थिति में सुधार न होने पर उन्हें लखनऊ स्थित केजीए...