मिर्जापुर, दिसम्बर 30 -- जिगना। पीआरवी में तैनात आरक्षी बृजेश कुमार बिंद का दस फीट गहरे गड्ढे में गिरे कुत्ते को बाहर निकालने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला गैपुरा चौकी क्षेत्र का है। जबकि मौके पर जुटी भीड़ तमाशबीन बनी रही। चौकी क्षेत्र के सर्रोंई गाँव स्थित पीएचसी परिसर में गड्ढे में गिरे कुत्ते को देखने के लिए भीड़ जुटी थी। पास से ही गुजर रहे पीआरवी वाहन के आरक्षी की नजर पड़ी तो उसने बांस की सीढ़ी का जुगाड़ कर कुत्ते को बाहर निकाल लिया। बेजुबान के प्रति उनकी इस संवेदनशीलता की हर कोई सराहना कर रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.