फतेहपुर, फरवरी 7 -- बकेवर, संवाददाता देवमई ब्लाक के मुसाफा स्थित पुलिस चौके पास चौराहे पर ही जलजीवन मिशन की हर घर नल-हर घर जल योजना के तहत गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है। जिसकी अब तक न तो पुराई कराई गई है न ही यहां पर कोई बेरीकेडिंग की गई है। जिससे इस मार्ग पर होने वाले बड़ी संख्या में आवागमन करने वाले राहगीरों पर खतरा मंडरा रहा है। गांव में करीब 4.64 लाख की लागत से काम करवाया जा रहा है। जिसका काम करवाए जाने के दौरान पाइप लाइन डाले जाने के लिए मुसाफा गांव के मुख्य चौराहे पर एक भारी भरकम गड्ढा खोदा गया है। करीब 15 दिनों से खुदे पड़े इस गड्ढे की विभागीय जिम्मेंदारों द्वारा सुधि नहीं ली जा रही है। जिससे स्थानीय लोगो के साथ ही राहगीरों पर दुर्घटना का शिकार होने का खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय आशा देवी, रन्नो, संतोष अवस्थी, उमेश, अजीत कुमार, अशोक कुम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.