हाजीपुर, जुलाई 22 -- राघोपुर। संवाद सूत्र राघोपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर पंचायत में सोमवार के अपराह्न करीब 9 बजे गड्ढे के पानी में डूबने से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक फतेहपुर पंचायत निवासी स्व. द्वारिका सिंह के 75 वर्षीय वृद्ध पुत्र कुशेश्वर सिंह बताया गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाने को दी। जानकारी मिलते ही राघोपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। बताया जाता है कि मृतक कुशेश्वर सिंह गूंगा था। जो बोल एवं कान से सुन नहीं पता था। बताया जाता है कि सोमवार के अपराहन करीब 3 बजे में घर के परिवार के लोग कुशेश्वर सिंह को घर पर नहीं देखा तो इधर-उधर खोजबीन करने लगें। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा परिजनों को बताया गया कि कुशेश्वर सिंह को करीब 3 बजे भोर में स्व.सिटकी सिंह के घर के नि...