भदोही, जनवरी 21 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत सुरियावां स्थित रामबाग से कुसा पुल जाने वाली मार्ग पर चलना जोखिम भरा हो गई है। जर्जर मार्ग पर आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं। पांच किलोमीटर लंबी मार्ग पर अनगीनत गड्डे बन गए हैं। गड्डों में उलझकर आए दिन ऑटो और ई-रिक्शा पलट जा रही है। अंधेरा होते ही इस मार्ग पर चलने वालों की चिंता घर पहुंचने को लेकर बढ़ने लगती है। लोक निर्माण विभाग के प्रति ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पूर्व में भी मानक के अनुरूप मरम्मत कार्य कराने की मांग हो चुकी है, लेकिन विडंबना ही है कि संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। क्षेत्रीय जनता की माने तो सुरियावां से कुसा पुल जाने वाली मार्ग की लंबाई करीब पांच किलोमीटर है। विभागीय स्तर से एक माह पूर्व मरम्मत कार्य कराया गया था। लेकिन विडंबना ही है कि दो माह में ...