आजमगढ़, दिसम्बर 10 -- सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। हरैया ब्लाक क्षेत्र में गड़ेरूआ-हरैया संपर्क मार्ग जर्जर होकर गड्ढे में तब्दील हो गया है। जिससे आने-जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। विभागीय अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। गड़ेरूआ-हरैया संपर्क मार्ग का निर्माण पांच साल पूर्व जिला पंचायत द्वारा कराया गया था। सड़क पूरी तरह से जर्जर होकर गड्ढे में तब्दील हो गई है। बड़े-बड़े गड्ढे होने और उसमें धूल उड़ने की वजह से लोग परेशान हैं। यहां तक की सड़क की गिट्टियां चारों तरफ बिखरी हुई हैं। जिससे साइकिल और दो पहिया वाहन सवार आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इसे लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया, लेकिन ग्रामीणों की बातों को अनसुना कर दिया गया। क्षेत्र के प्रधान अतुल कुमार र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.