देवघर, अक्टूबर 25 -- मधुपुर प्रतिनिधि प्रखंड के गड़िया स्थित विद्युत उपकेंद्र में एक सुधारात्मक कार्य हुआ है। पुराने 5 एमवीए ट्रांसफॉर्मर के स्थान पर एक नया शक्तिशाली 10 एमवीए पावर ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है। सूबे के कैबिनेट मंत्री सह स्थानीय विधायक हफीजुल हसन ने शुक्रवार को इसका ऑनलाइन उद्घाटन किया। मंत्री ने कहा कि छठ पर्व के दौरान बेहतर बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने व आसपास के ग्रामीण इलाकों की बिजली समस्या को दूर करने के लिए यह ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है। इससे गड़िया, जयंतीग्राम, साप्तर फीडर, पिपरासोल, भेड़वा, चांदमारी, लालगढ़, बेलपारा, कुम्हार टोली, सीता राम डालमिया रोड, नबीबक्स रोड, नवपतरो, महुआडाबर, गुनियासोल, जामा, चरपा, टंडेरी, कुर्मिडीह, रतुबहियार, मिसरना, कल्याणपुर, कोरकट्टा, बदिया और कानों उपकेंद्र से जुड़े संघरा, टेकरा, सपहा, ख...