उन्नाव, अप्रैल 7 -- उन्नाव। शहर के लखनऊ बाईपास स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में तकनीकि गड़बड़ी के कारण चार अप्रैल को भी स्वीमिंग पूल का शुभारंभ नहीं हो सका। अब खेल विभाग ने इसके शुभारंभ की तारीख बढ़ा दी है। अफसरों का दावा है कि अगले सप्ताह स्वीमिंग पूल का संचालन शुरू करा दिया जाएगा। बाईपास स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में तरणताल (स्वीमिंग पूल) में खिलाड़ी तैराकी का प्रशिक्षण लेते हैं। हर साल एक अप्रैल से प्रशिक्षण शुरू हो जाता है। लेकिन तरणताल काफी पुराना होने से इसमें काई, पानी की कमी, गड्ढे आदि हो गए थे। वहीं जगह-जगह टायल्स टूटने से पैर में चोट लगती थी। इससे खिलाड़ियों को प्रशिक्षण में परेशानी हो रही थी। पिछले साल खेल विभाग ने तरणताल में नए टायल्स, पाइप लाइन, पंपसेट, फिल्टर प्लांट, नई बोरिंग रंग-रोगन आदि काम कराया था। इस साल मोटर फिर से खराब हो गई थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.