मिर्जापुर, जनवरी 20 -- हलिया। क्षेत्र के गड़बड़ा शीतला धाम में सोमवार को लगभग बीस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां शीतला का दर्शन-पूजन किए। गड़बड़ा धाम स्थित सेवटी नदी में डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालु ने माला फूल नारियल चुनरी प्रसाद लेकर मंदिर में मां की मंगला आरती के पूर्व से ही धाम की गलियों में लाइन लगा लिए। मंदिर पहुंचने के बाद श्रद्धालु मां के दिव्य स्वरूप की एक झलक पाने के लिए उत्साहित नजर आए। देवी धाम पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने मां के भव्य स्वरूप के दर्शन किए। घर परिवार में सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।मंदिर प्रबंधक सुभाष चंद्र शुक्ला ने बताया कि भोर से मंगला आरती की पश्चात से ही मंदिर का पट खोल दिया गया था तब से अनवरत श्रद्धालुओं का ताता मंदिर परिसर में लगा रहा। लगभग बीस हजार भक्तों ने दर्शन पूजन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान क...