मिर्जापुर, जुलाई 28 -- हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। सोमवार को गड़बड़ा धाम में लगभग तीस हजार से श्रद्धालुओं ने मां शीतला के दर्शन-पूजन किए। मंदिर का कपाट खुलते ही मां के जयकारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। सेवटी नदी घाटों पर स्नान के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालु माला-फूल, नारियल चुनरी, हलवा, रोट का प्रसाद लेकर लाइन में लग गए। श्रद्धालु मां के दिव्य स्वरूप की एक झलक पाने के लिए लालाइत रहे। देवी धाम पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने मां के भव्य स्वरूप के दर्शन कर माला फूल पूड़ी हलवा भेंट चढ़ाया कर परिवार की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर पुजारी मंगलधारी मिश्रा ने बताया कि आरती के पश्चात से ही मंदिर का पट खोल दिया गया था तब से अनवरत भक्तों का ताता मंदिर परिसर में लगा रहा। लगभग तीस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.