छपरा, फरवरी 5 -- गड़खा थाना क्षेत्र के अलोनी कमालपुर के पास हादसा 12 - गड़खा में सड़क हादसे में छात्र की मौत के बाद लोगों से जानकारी लेती पुलिस गड़खा, एक संवाददाता। छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर गड़खा थाना क्षेत्र के अलोनी कमालपुर के पास गुरुवार की दोपहर सड़क हादसे में एक परीक्षार्थी की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में उसका साथी घायल हो गया। मृतक 18 वर्षीय सचिन यादव रिविलगंज गोदना बभनटोली निवासी रामकुमार राय का पुत्र था। सचिन जेएम उच्च विद्यालय रायपुरा से परीक्षा देकर मोटरसाइकिल से अपने साथी के साथ रिविलगंज थाना क्षेत्र के गोदना बभनटोली स्थित अपने घर लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पीछे से आ रहे कुछ युवकों द्वारा मोटरसाइकिल सवार सचिन के साथ मारपीट की जा रही थी। जान बचाने के प्रयास में वह तेज गति से आगे बढ़ा। इस दौरान अज्ञात वाहन ...