छपरा, नवम्बर 26 -- गड़खा, एक संवाददातता। सारण में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे। प्रतिदिन कोई न कोई हादसा यहां की सड़कों पर हो रहा है और इन हादसों में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। बुधवार को गड़खा थाना क्षेत्र के ताहिरपुर गांव में बाइक के धक्के से एक महिला गंभीर रूप से ज़ख़्मी हो गई। बाद में इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतका 56 वर्षीया इंदु देवी गड़खा थाना क्षेत्र के ताहिरपुर गांव निवासी महेश बैठा की पत्नी थी। इंदु देवी बाजार से घर लौट रही थी, तभी बाइक ने उन्हें जोरदार धक्का मार दिया। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल जो गई। उन्हें गंभीर स्थिति में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। परिजनों के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। इ...