छपरा, मार्च 9 -- गड़खा, एक संवाददाता। छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर रविवार की सुबह जसोसती के पास ट्रक के धक्के से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक 60 वर्षीय देवकुमार प्रसाद कहार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मेहिया गांव निवासी गोपाल प्रसाद के पुत्र थे। वह घर से सुबह में टहलने निकले थे तभी उक्त स्थान के पास अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें धक्का मार दिया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से ज़ख़्मी हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे की जानकारी घायल बुजुर्ग के परिजनों को दी गई। बाद में उन्हें इलाज के लिए पहले एक निजी डॉक्टर के पास ले जाया गया लेकिन चिकित्सक के इनकार के बाद उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई। बाद में शव का पोस्टमॉर्टम सदर अस्पताल में किया गया। लोगों की माने तो देव कुमार प्रसाद सड़क के बिल्कुल किना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.